रामगढ़ झारखंड आगामी होली एवं रमज़ान पर्व को लेकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रामगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई उपायुक्त रामगढ़ श्री फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश के आलोक में की गई।सिविल सर्जन सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, रामगढ़ के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न होटल एवं मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान रामगढ़ के सुभाष चौक स्थित शालीमार स्वीट्स प्रिया स्वीट्स पूनम स्वीट्स सहित अन्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई।निरीक्षण के क्रम में पेड़ा पनीर बूंदी लड्डू खोया बर्फी एवं खोया के नमूने संग्रहित किए गए, जिन्हें जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। इसके अलावा अन्य खाद्य कारोबारियों के प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए।खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता स्वच्छता लेबलिंग एवं एक्सपायरी तिथि की विशेष जांच की गई। दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए कि एक्सपायरी उत्पादों की बिक्री न करें सभी खाद्य सामग्री पर स्पष्ट लेबलिंग रखें तथा नियमित पेस्ट कंट्रोल कराएं।साथ ही होटल एवं रेस्टोरेंट स्टाफ को एप्रोन ग्लव्स एवं हेडगियर का उपयोग सुनिश्चित करने खाना बनाने में साफ पानी के प्रयोग कर्मियों की स्वच्छता बनाए रखने, एफएसएसएआई मानक के खाद्य पदार्थों का उपयोग करने सिंथेटिक रंगों के प्रयोग से बचने और अनावश्यक रंगों का इस्तेमाल न करने के निर्देश दिए गए।जांच टीम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिति सिंह रामनाथ प्रसाद एवं लुकेश रवानी उपस्थित थे।