झारखंड के हजारीबाग जिले में कुंदरी मोड़ से बड़कागांव जाने वाले जंगल क्षेत्र में कोयला लोड हाइवा वाहनों से उड़ रही धूल और प्रदूषण को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। सड़क पर चल रहे भारी कोयला वाहनों के कारण धूल का गुबार पूरे जंगल क्षेत्र में फैल रहा है जिससे पर्यावरण पर बुरा असर पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि जब जंगलों की यह स्थिति है तो वहां रहने वाले लोगों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है। धूल प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी बीमारियों का खतरा और पर्यावरणीय नुकसान की समस्या बढ़ती जा रही है।इस मामले को लेकर हजारीबाग प्रदूषण विभाग के सहायक वैज्ञानिक पदाधिकारी चंदन कुमार ने कहा कि मामले की जल्द जांच कर रिपोर्ट विभाग को भेजी जाएगी जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।अब देखने वाली बात होगी कि जांच के बाद प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों और संबंधित कंपनियों पर क्या कार्रवाई होती है।