सरायकेला खरसावां 351 कलश यात्रा से भक्ति उमड़ी
सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड
अंतर्गत झपुड़ागुड़ा गांव में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य धार्मिक
आयोजन किया गया। इस अवसर पर 351 कलश
यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूरे गांव को
भक्तिमय माहौल में रंग दिया।कलश यात्रा की शुरुआत विधिवत पूजा अर्चना के साथ हुई। इसके बाद महिलाएं
पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर
परिसर तक पहुंचीं। यात्रा के दौरान हर हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा
क्षेत्र गूंज उठा।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य
में यज्ञ हवन
और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कलश यात्रा
इस पूरे आयोजन का प्रमुख और पवित्र हिस्सा है।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस
तरह के धार्मिक कार्यक्रम समाज में एकता भाईचारा और सांस्कृतिक परंपराओं को
मजबूत करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में गांव के युवाओं और महिलाओं की विशेष
भूमिका रही।इस आयोजन में गोपाल महतो उमेश महतो रमेश महतो कमल महतो सनातन महतो धीरन महतो कोकिल महतो शंभू महतो महेश्वर महतो संजय महतो कालीपदो महतो एवं अनुज महतो सहित कई
ग्रामीणों ने सक्रिय योगदान दिया।















