लखनऊ हत्याकांड: 2 दिन रेकी, 30 मिनट में खेल खत्म, डेढ़ करोड़ की एलिमनी बनी मौत की वजह?
Lucknow Murder Case: लखनऊ में SBI अधिकारी मानस बाजपेयी और उनकी पत्नी दिव्या मिश्रा के रिश्ते का अंत बेहद खौफनाक तरीके से हुआ। करीब नौ साल पहले हुई लव मैरिज के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया और मामला तलाक की कानूनी लड़ाई तक पहुंच गया। इसके बाद पत्नी की हत्या, बहन की हत्या और आरोपी पति की आत्महत्या से पूरा मामला सनसनीखेज बन गया। पुलिस की शुरुआती जांच में तलाक, करीब डेढ़ करोड़ रुपये की एलिमनी और पारिवारिक विवाद जैसे पहलुओं की जांच की जा रही है। हालांकि, हत्या की अंतिम वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। मानस बाजपेयी और दिव्या मिश्रा ने वर्ष 2017 में लव मैरिज की थी। शुरुआत में दोनों के बीच रिश्ते सामान्य रहे, लेकिन समय के साथ विवाद बढ़ने लगा। परिवार के मुताबिक, मानस की बहन को साथ रखने को लेकर भी दोनों के बीच तनाव रहता था। वर्ष 2025 में विवाद बढ़ने के बाद दिव्या ने घर छोड़ दिया और दोनों अलग रहने लगे। इसके बाद जनवरी 2026 में दिव्या ने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि 18 अगस्त को फैमिली कोर्ट में तलाक के मामले की सुनवाई हुई थी। इसी दौरान एलिमनी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिव्या की ओर से करीब 1.5 करोड़ रुपये की एलिमनी की मांग की जा रही थी। जांच एजेंसियां इस पहलू को भी वारदात के संभावित कारणों में शामिल कर जांच कर रही हैं। जांच के मुताबिक, वारदात से पहले मानस ने तीन हथियारों का इंतजाम किया था। इनमें दो 9 एमएम पिस्टल और एक तमंचा शामिल होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने हथियार बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि मानस ने करीब दो दिनों तक दिव्या की गतिविधियों पर नजर रखी। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हथियार कहां से आए और क्या इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी। 20 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे मानस ऑटो से उस ICICI बैंक पहुंचा, जहां दिव्या काम करती थीं। उसने फोन कर दिव्या को बैंक के बाहर बुलाया। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच पहले विवाद और मारपीट हुई। बैंक के गार्ड और कर्मचारियों ने बीच-बचाव की कोशिश की। इसी दौरान मानस ने दिव्या को कथित तौर पर गोली मार दी। पूरी घटना बैंक के बाहर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है। इसके बाद मानस मौके से फरार हो गया। दिव्या को गोली मारने के बाद मानस अपने घर पहुंचा। पुलिस के अनुसार, उसने कमरे का दरवाजा बंद किया और टीवी पर तेज आवाज में हनुमान चालीसा चला दी। इसके बाद उसने अपनी बहन शीबा को गोली मार दी। बहन की हत्या के बाद मानस ने कथित तौर पर खुद को भी गोली मार ली। इस तरह कुछ ही समय में दो हत्याओं और एक आत्महत्या की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। दिव्या की बहन और यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा ने मानस के व्यवहार को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि दिव्या ने उनसे अपने पति के व्यवहार और वैवाहिक विवादों के बारे में कई बातें साझा की थीं। प्रज्ञा के अनुसार, दिव्या मानस से अलग होना चाहती थीं। हालांकि, परिवार का कहना है कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि विवाद इतना गंभीर रूप ले सकता है। परिजनों के मुताबिक, मानस की बहन शीबा को लेकर भी पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद था। दिव्या कथित तौर पर मानस की बहन के साथ नहीं रहना चाहती थीं, जबकि मानस अपनी बहन को अलग रखने के लिए तैयार नहीं था। पुलिस इस पारिवारिक विवाद को भी मामले की जांच के प्रमुख पहलुओं में शामिल कर रही है। इस मामले में पुलिस अब कई अहम सवालों के जवाब तलाश रही है: फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज, बरामद हथियारों और परिजनों के बयानों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह और घटना की पूरी कड़ी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।2017 में हुई थी लव मैरिज, 2025 में अलग हुए
18 अगस्त की कोर्ट सुनवाई के बाद बदली कहानी?
तीन हथियारों का किया इंतजाम, दो दिन तक पत्नी की रेकी
बैंक के बाहर बुलाया, मारपीट के बाद मारी गोली
घर पहुंचकर बहन की भी गोली मारकर हत्या
दिव्या की बहन ने लगाए गंभीर आरोप
बहन को लेकर भी था पति-पत्नी में विवाद
पुलिस के सामने कई बड़े सवाल















