हैदराबाद में स्पा सेंटर के अंदर पत्नी की हत्या तलाक विवाद के बीच पति पर चाकू मारने का आरोप
हैदराबाद
के कावडिगुडा इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक स्पा सेंटर में काम कर रही 25
वर्षीय महिला की कथित तौर पर उसके पति
ने चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान बांगी डेबोरा के रूप में हुई है जो बहादुरपुरा के किशन बाग इलाके की
रहने वाली थीं। पुलिस के अनुसार हत्या
का आरोप महिला के पति राजू 30 पर
है जो पेशे से ऑटो चालक बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच लंबे समय से वैवाहिक विवाद चल रहा था और पिछले
करीब दो साल से दोनों अलग
अलग रह रहे थे। दोनों
के बीच तलाक का मामला भी कोर्ट में विचाराधीन था। पुलिस के मुताबिक मंगलवार
को आरोपी चाकू लेकर गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित स्पा सेंटर पहुंचा जहां महिला काम कर रही थी। वहां दोनों
के बीच विवाद हुआ और आरोप है कि पति ने महिला पर चाकू से कई वार कर दिए। गंभीर रूप
से घायल महिला मौके पर ही गिर गई। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा
रिकॉर्ड किए गए वीडियो और CCTV फुटेज
के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि
लंबे समय से चल रहा वैवाहिक विवाद इस वारदात की प्रमुख वजह हो सकता है। इसके अलावा
आपसी शक और व्यक्तिगत तनाव के पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के
अनुसार आरोपी का नाम पहले भी एक पुराने आपराधिक मामले में सामने आ चुका है। फिलहाल
भारतीय न्याय संहिता BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर
जांच आगे बढ़ाई जा रही है।















