पंजाब निकाय चुनाव परिणाम 2026 आप की बड़ी जीत बीजेपी कांग्रेस अकाली दल
पंजाब निकाय चुनाव 2026 की मतगणना के बीच आम आदमी पार्टी AAP बड़ी बढ़त बनाती नजर आ रही है. राज्य की 8 नगर निगमों 75 नगर परिषदों और 20 नगर पंचायतों के कुल 1977 वार्डों में से अब तक 1527 वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं. शुरुआती नतीजों में AAP ने सबसे ज्यादा 753 वार्डों में जीत दर्ज की है. वहीं कांग्रेस को 299 वार्डों में जीत मिली है जबकि 226 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने
बाजी मारी है. शिरोमणि अकाली दल SAD ने 153 सीटों पर जीत हासिल की है. भारतीय जनता
पार्टी BJP को 90 वार्डों में सफलता मिली है जबकि बहुजन समाज पार्टी BSP केवल 6 वार्डों में जीत
दर्ज कर सकी है. AAP कार्यालय में जश्न का माहौल नतीजों के बीच चंडीगढ़ स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल देखने
को मिला. पार्टी कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते दिखे और मिठाइयां बांटकर जीत
का जश्न मनाया गया. आतिशबाजी भी की गई. हरपाल सिंह चीमा का बड़ा दावा पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इन चुनाव नतीजों का असर
आगामी विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा. उन्होंने दावा किया कि AAP एक बार फिर पंजाब में सरकार बनाएगी. चीमा ने कहा उन्होंने आगे कहा कि अभी तक आए नतीजों में AAP 70 प्रतिशत से अधिक वार्ड जीत चुकी है और पार्टी को उम्मीद है कि अंतिम नतीजों
में यह आंकड़ा 90 प्रतिशत तक पहुंच सकता है. BJP और कांग्रेस के लिए चुनौती
पंजाब के लोगों ने
नफरत की राजनीति को नकार दिया है. लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के कामों पर फिर
से मुहर लगाई है.















