भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई इलाकों में तापमान 46 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली  उत्तर प्रदेश  पंजाब  हरियाणा  राजस्थान और मध्य प्रदेश  समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक हीटवेव का असर बना रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हवा का रुख बदलने की वजह से तापमान तेजी से बढ़ा है। पहले जहां ठंडी और नमी वाली हवाएं चल रही थीं  वहीं अब पाकिस्तान और राजस्थान की तरफ से आने वाली सूखी पछुआ हवाएं उत्तर भारत को झुलसा रही हैं। इन गर्म और शुष्क हवाओं के कारण वातावरण में नमी कम हो गई है  जिससे तापमान लगातार ऊपर जा रहा है। IMD ने अगले पांच दिनों तक पंजाब  हरियाणा  चंडीगढ़  राजस्थान  मध्य प्रदेश  विदर्भ और छत्तीसगढ़ में लू चलने की चेतावनी दी है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई गई है। दिल्ली और NCR में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और इस सप्ताह तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भी दोपहर के समय लू और तेज धूप ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि भीषण गर्मी में खुद को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। अलग अलग राज्यों में लोग पारंपरिक देसी ड्रिंक्स का सहारा लेकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं।