मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रहे लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी National Testing Agency ने NEET  UG  2026 री एग्जाम की नई तारीख का ऐलान कर दिया है। अब यह परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। बताया जा रहा है कि पेपर लीक विवाद के बाद रद्द की गई परीक्षा को दोबारा कराने का फैसला भारत सरकार की मंजूरी के बाद लिया गया है। इससे पहले NEET UG 2026  की परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी। NTA  द्वारा जारी सूचना के मुताबिक परीक्षा पूरे देश में एक साथ आयोजित की जाएगी। एजेंसी ने सुरक्षा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए इस बार विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अब अपनी तैयारी को अंतिम चरण में ले जाएं और रिवीजन व मॉक टेस्ट पर ज्यादा ध्यान दें। एजेंसी ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से सावधान रहने की अपील भी की है। NTA ने स्पष्ट कहा है कि छात्र केवल आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन पर ही भरोसा करें। किसी भी अनऑफिशियल लिंक या मैसेज को सच मानने से बचें। अगर किसी छात्र को एडमिट कार्ड  परीक्षा केंद्र या अन्य किसी जानकारी से जुड़ी समस्या हो तो वे सीधे NTA हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं। आधिकारिक हेल्पलाइन  ईमेल  फोन 011 40759000  011 69227700 परीक्षा केंद्र और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी छात्रों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भी भेजी जाएगी।