गुमला सिसई के होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक छापा अखाद्य रंग वाले लड्डू बर्फी जब्त
गुमला: उपायुक्त के निर्देश और अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह
अभिहित अधिकारी डॉ. धनुर्जय सुम्ब्रई के मार्गदर्शन में
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सिसई प्रखंड में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। औचक
निरीक्षण का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी, कुमार
प्रभाकर और आशा राज ने संयुक्त रूप से किया। अभियान का उद्देश्य आम लोगों को
मिलावट रहित, स्वच्छ और मानक के अनुरूप खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना था। कई
होटलों और दुकानों की जांच निरीक्षण के दौरान शिव शक्ति होटल, अमर
होटल, सिसई होटल,
फेमस चाय और मो. इम्तियाज स्टोर सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों की गहन जांच की गई। टीम ने खाद्य
सामग्री की गुणवत्ता के साथ-साथ प्रतिष्ठानों की स्वच्छता व्यवस्था का भी जायजा
लिया। अखाद्य
रंग वाले लड्डू और बुंदिया नष्ट जांच के दौरान शिव शक्ति होटल में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक अखाद्य रंग मिलाकर तैयार किए गए
करीब 11.5
किलो मोतीचूर के लड्डू पाए गए। टीम ने मौके पर ही पूरी सामग्री को नष्ट करा दिया। वहीं अमर होटल में अखाद्य रंग युक्त करीब 2 किलो बुंदिया
और फंगस लगी करीब 7 किलो खोवा बर्फी
बरामद हुई। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम
ने दोनों सामग्रियों को मौके पर नष्ट कराया। होटल संचालक के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई भी की गई। किचन
और खाद्य सामग्री के भंडारण की भी जांच खाद्य सुरक्षा टीम ने प्रतिष्ठानों के
किचन की साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, कीट नियंत्रण यानी पेस्ट कंट्रोल और खाद्य सामग्री के भंडारण
की स्थिति की भी जांच की। संचालकों को खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने
का निर्देश दिया गया। टीम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि खाद्य
सामग्री तैयार करने वाले सभी कर्मी अनिवार्य रूप से एप्रन, ग्लव्स
और हेडगियर पहनें। साथ ही कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण
पत्र को अपडेट रखने का निर्देश भी दिया गया।














