सिमडेगा कोलेबिरा जेएलकेएम संगठन पुनर्गठन बैठक
सिमडेगा झारखंड लोकतांत्रिक
क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की ओर से शनिवार को सिमडेगा जिले के कोलेबिरा प्रखंड स्थित
कोलेबिरा हाई स्कूल में प्रखंड संगठन के पुनर्गठन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की
गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने,
नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा आगामी
संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल अध्यक्ष कृष्णा चीक बड़ाईक ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि
संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से
सक्रिय होकर जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने तथा संगठन विस्तार के लिए बूथ
स्तर तक मजबूती से कार्य करने का आह्वान किया।बैठक के दौरान प्रखंड संगठन को अधिक
सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ
ही आगामी दिनों में संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर रूपरेखा भी तैयार की गई।कार्यक्रम
में जिला अध्यक्ष सुमन कुल्लू, जिला
वरीय उपाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह,
महासचिव रविंद्र सिंह, जिला
प्रवक्ता घनश्याम महतो, पालकोट प्रखंड अध्यक्ष रंजीत महतो, कोलेबिरा
प्रखंड अध्यक्ष विरसेन साहू
सहित JLKM
के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित
रहे।पार्टी नेताओं ने संगठन के विस्तार और जनसंपर्क अभियान को तेज करने का संकल्प
लेते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।















