RRB Station Master Vacancy 2026: रेलवे में स्टेशन मास्टर के 50 पद बढ़े, अब 1,265 पदों पर होगी भर्ती
रांची। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने स्टेशन मास्टर भर्ती 2026 के तहत रिक्तियों की संख्या में बढ़ोतरी की है। जारी शुद्धिपत्र के अनुसार, अब इस भर्ती के जरिए कुल 1,265 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। पहले रिक्तियों की संख्या 1,215 थी। यानी भर्ती में 50 पद बढ़ाए गए हैं। यह बदलाव केंद्रीयकृत रोजगार सूचना (CEN) संख्या 08/2026 के तहत किया गया है। पदों की संख्या बढ़ने से अभ्यर्थियों के लिए रेलवे में नौकरी पाने के अवसर बढ़े हैं। उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और अपने रेलवे जोन में उपलब्ध पदों का विवरण आधिकारिक अधिसूचना से देखना चाहिए। स्टेशन मास्टर का पद सातवें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स के लेवल-6 में आता है। इस पद के लिए शुरुआती बेसिक वेतन ₹35,400 प्रति माह निर्धारित है। इसके अलावा नियमानुसार अन्य भत्ते भी मिल सकते हैं। वास्तविक मासिक वेतन पोस्टिंग, लागू भत्तों और कटौतियों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। भर्ती संबंधी जानकारी के अनुसार, उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2027 को 20 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के पात्र अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट मिलेगी। स्टेशन मास्टर पद के लिए निर्धारित मेडिकल मानक A-2 है। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अधिसूचना में दिए गए शारीरिक और चिकित्सा संबंधी मानकों को ध्यान से पढ़ना चाहिए। भर्ती में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग के नॉन-क्रीमी लेयर (OBC-NCL), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और पूर्व सैनिकों के लिए नियमानुसार आरक्षण तथा अन्य पात्र लाभ लागू होंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड और विभिन्न रेलवे जोन के अनुसार पदों का विस्तृत ब्योरा अधिसूचना के एनेक्सचर-B में दिया गया है। उम्मीदवार अपनी श्रेणी और संबंधित जोन की रिक्तियों की जानकारी आधिकारिक दस्तावेज से जांच सकते हैं। रेलवे ने अभ्यर्थियों को भर्ती के नाम पर पैसे मांगने वाले दलालों और ठगों से सावधान रहने की सलाह दी है। भर्ती प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित है और चयन निर्धारित नियमों तथा योग्यता के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले किसी व्यक्ति को पैसे न दें।₹35,400 रुपये से शुरू होगी बेसिक सैलरी
उम्र सीमा और मेडिकल मानक
आरक्षित वर्गों को मिलेगा नियमानुसार लाभ
नौकरी के नाम पर ठगी से रहें सावधान















