रामगढ़ में होमगार्ड बहाली: दूसरे दिन दुलमी प्रखंड की महिला अभ्यर्थियों की दौड़ शुरू
रामगढ़ झारखंड के रामगढ़
जिला अंतर्गत सिद्धू-कान्हू मैदान में गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) की बहाली
प्रक्रिया जारी है। बहाली प्रक्रिया के दूसरे दिन दुलमी प्रखंड की महिला
अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण (दौड़) पूरी ऊर्जा, अनुशासन और उत्साह के साथ शुरू हुआ। बहाली प्रक्रिया को
निष्पक्ष, पारदर्शी और
शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता
इंतजाम किए गए हैं। मैदान में व्यवस्था बनाए रखने और पूरी प्रक्रिया को सुचारू रूप
से संचालित करने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। महिला अभ्यर्थी
शारीरिक दक्षता परीक्षण में शामिल होकर अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन कर रही
हैं। होमगार्ड बहाली को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह देखा जा रहा है। जिला प्रशासन का
प्रयास है कि बहाली प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार पारदर्शी तरीके से पूरी
हो, ताकि सभी अभ्यर्थियों
को निष्पक्ष अवसर मिल सके। फिलहाल, सिद्धू-कान्हू
मैदान में दुलमी प्रखंड की महिला अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण जारी है।















