रामगढ़: रामगढ़ जिले में आतिथ्य और मनोरंजन के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए रोंगटा ग्रुप ऑफ कंपनी ने शनिवार को रामगढ़ जिमखाना क्लब एंड रिसोर्ट का री-लॉन्च किया। इस अवसर पर जिमखाना क्लब परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्लब की अत्याधुनिक सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं की जानकारी साझा की गई।

प्रेस वार्ता के दौरान रोंगटा ग्रुप के पदाधिकारियों ने बताया कि रामगढ़ जिमखाना क्लब एंड रिसोर्ट को फाइव स्टार सुविधाओं के अनुरूप विकसित किया गया है। यहां 45 आधुनिक कमरे, बार, बैंक्वेट हॉल, स्विमिंग पूल, वेडिंग हॉल, कार्ड रूम, बॉक्स क्रिकेट, बैडमिंटन कोर्ट, पिकलबॉल कोर्ट, जिम समेत कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

उन्होंने बताया कि इन सुविधाओं का उद्देश्य रामगढ़ और आसपास के लोगों को महानगरों जैसी प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी और मनोरंजन सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। क्लब को पारिवारिक कार्यक्रमों, सामाजिक आयोजनों, कॉर्पोरेट इवेंट्स और खेल गतिविधियों के लिए भी विकसित किया गया है।

पदाधिकारियों ने कहा कि रामगढ़ में पहली बार इस स्तर की सुविधाओं वाला क्लब और रिसोर्ट शुरू किया गया है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले मेहमानों को भी बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

इस अवसर पर प्रकाश झा, डॉ. पल्लवी, एस. चटर्जी सहित रोंगटा ग्रुप के कई पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।