सरायकेला भुरकाडीह में वन भूमि पर हाईमास्ट लाइट लगाने और जमीन खरीद-बिक्री की साजिश का आरोप मेयर के खिलाफ ग्रामीणों ने तैयार किया ज्ञापन
सरायकेला: आदित्यपुर नगर निगम
क्षेत्र के वार्ड संख्या-01 स्थित
मौजा भुरकाडीह में वन विभाग की भूमि पर कथित तौर पर जबरन हाईमास्ट लाइट लगाने और
जमीन की अवैध खरीद-बिक्री की साजिश का मामला सामने आया है। इस मामले में आदित्यपुर
नगर निगम के मेयर संजय
सरदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने सरायकेला
उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने की तैयारी की है।ग्रामीणों द्वारा तैयार किए गए शिकायत
पत्र के मुताबिक, भुरकाडीह
में बिना किसी ग्रामीण आमसभा और ग्रामीणों की सहमति के हाईमास्ट लाइट लगाई जा रही
है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इस कार्य में नगर निगम के मेयर संजय सरदार,
ठेकेदार और स्थानीय निवासी गणेश सरदार
की कथित मिलीभगत है। ज्ञापन
में उल्लेख किया गया है कि जिस स्थान पर हाईमास्ट लाइट लगाई जा रही है, वह वन विभाग की जमीन है। ग्रामीणों का
आरोप है कि हाईमास्ट लाइट लगाने की आड़ में उक्त वन भूमि की खरीद-बिक्री की योजना
बनाई जा रही है।हालांकि, ये
सभी आरोप ग्रामीणों की ओर से तैयार किए गए शिकायत पत्र में लगाए गए हैं। मामले में
संबंधित अधिकारियों या आरोपित पक्ष की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ग्रामीणों
ने प्रशासन से मांग की है कि हाईमास्ट लाइट को भुरकाडीह की ग्रामीण आमसभा से
विधिवत प्रस्ताव पारित कराने के बाद किसी उचित और सार्वजनिक स्थान पर लगाया जाए।इसके
अलावा ग्रामीणों ने मौजा के अंतर्गत वन विभाग की जमीन की कथित अवैध खरीद-बिक्री
में शामिल लोगों की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग
की है।ग्रामीणों की ओर से तैयार शिकायत पत्र की प्रतिलिपि वन विभाग पदाधिकारी,
सरायकेला; पुलिस अधीक्षक, सरायकेला; एसडीपीओ, सरायकेला; थाना प्रभारी, आदित्यपुर और अंचल अधिकारी, गम्हरिया को भी सौंपने की तैयारी की गई
है।ज्ञापन पर दिलु मुर्मू, विजय
सरदार, बुधेश्वर माझी,
बुधेश्वर सरदार, फूलचंद सरदार और सुखलाल मुर्मू समेत कई
ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच
कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।वन भूमि पर लाइट लगाने का आरोप
ग्रामीणों ने की ये मांग















