पांच दिन तक सजेगा रांची में दीवाली मेला, IAS ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ने CM को किया आमंत्रित
रांची: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 29 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक दीवाली मेले का आयोजन किया जाएगा। झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात कर उन्हें मेले में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन को आगामी दीवाली मेले के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल की ओर से मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भी भेंट किए गए। मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाला यह मेला 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चलेगा। एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन को आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई मुलाकात
पांच दिनों तक चलेगा दीवाली मेला















