आदित्यप पुलिस का अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सघन अभियान पैदल गश्त और वाहनों से पेट्रोलिंग
आदित्यपुर। क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से आदित्यपुर पुलिस ने सघन गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियरी के निर्देश पर थाना प्रभारी अंजनी कुमार के नेतृत्व में यह विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत पुलिस बल ने आदित्यपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इसके साथ ही चारपहिया वाहनों के माध्यम से भी पेट्रोलिंग की गई। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना और आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखना था। गश्त के दौरान थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने आम नागरिकों और व्यापारियों से संपर्क कर पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखने की अपील की। उन्होंने लोगों से कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी मिलने पर तत्काल थाने को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों और व्यापारियों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।पैदल गश्त और वाहनों से की गई पेट्रोलिंग
संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील
आगे भी जारी रहेगा अभियान















