मधुपुर कुपोषण मुक्त समाज निर्माण मासिक बैठक आंगनबाड़ी सेविकाओं को निर्देश
मधुपुर प्रखंड बाल विकास
परियोजना कार्यालय के सभागार में कुपोषण से प्रभावित बच्चों के बेहतर प्रबंधन तथा
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना PMMVY के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक
की अध्यक्षता पर्यवेक्षिका अनिता कुमारी ने की।बैठक
में आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं को कुपोषण की पहचान रोकथाम और उपचार से संबंधित विस्तृत
जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए
संतुलित पोषण अत्यंत आवश्यक है और इसके प्रति सभी कार्यकर्ताओं को विशेष सतर्कता
बरतनी चाहिए।गर्मी के मौसम को देखते हुए बच्चों को संतुलित आहार उपलब्ध कराने स्वच्छता बनाए रखने
तथा नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने
कहा कि समय पर स्वास्थ्य परीक्षण और पोषण संबंधी देखभाल से बच्चों को कुपोषण की
समस्या से बचाया जा सकता है।बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत
गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मिलने वाली सरकारी सहायता आवेदन प्रक्रिया और योजना के स्वास्थ्य
संबंधी लाभों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि यह योजना
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।इसके
अलावा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने बच्चों की विशेष
देखभाल करने तथा योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।बैठक
में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं सहायिकाएं एवं विभागीय कर्मी उपस्थित
रहे और कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया गया।














