रांची में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत
रांची भारतीय जनता पार्टी
के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचे नितिन नवीन का शनिवार को रांची में
भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से लेकर भाजपा प्रदेश
कार्यालय तक कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। ढोल नगाड़ों पुष्पवर्षा और गगनभेदी नारों के बीच
हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन किया।झारखंड
प्रवास के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में
आयोजित उच्चस्तरीय बैठक को संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता झारखंड भाजपा प्रदेश
अध्यक्ष आदित्य साहू ने की। इसमें राज्य
के सभी सांसदों, विधायकों
और वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।बैठक में संगठन विस्तार आगामी राजनीतिक रणनीतियों और जनहित से
जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी तथा बिहार भाजपा के
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह भी प्रमुख रूप से
उपस्थित रहे।बैठक के दौरान हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद
मनीष जायसवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को
पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह
झारखंड दौरा भाजपा संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेगा।सांसद मनीष जायसवाल
ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का मार्गदर्शन
कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। उनका अनुभव और नेतृत्व संगठन को और
अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय
अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा आगामी दिनों में संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त
होगी तथा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी।














