पलामू छत्तरपुर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।मृतका चंचल सिंह की मां मीना देवी ने छत्तरपुर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल पक्ष ने उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।इस मामले में छत्तरपुर थाना में कांड संख्या 49/2026 दिनांक 08.04.2026 को भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 80/3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।जांच के दौरान पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतका के पति कुंदन सिंह उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम मडवा थाना छत्तरपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।