देवघर में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शुक्रवार को गिरिडीह के परिषदन में कुछ देर रुके। उनके साथ उनकी पत्नी व पूर्व सांसद मीरा मुंडा भी मौजूद रहीं। पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।मीडिया से बात करते हुए अर्जुन मुंडा ने झारखंड की मौजूदा राजनीति और विकास कार्यों पर खुलकर अपनी राय रखी। हाल के दिनों में भाजपा और जेएमएम के बीच संभावित गठबंधन की चर्चाओं पर उन्होंने स्पष्ट कहा भाजपा और जेएमएम के बीच फिलहाल किसी भी गठबंधन की संभावना नहीं है।उन्होंने जोड़ा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है परंतु इस समय ऐसी कोई बातचीत या योजना नहीं चल रही है।पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य में विकास की धीमी रफ्तार पर चिंता जताई। उन्होंने कहा राज्य गठन के दो दशक बाद भी जनता की अपेक्षाएँ अधूरी हैं। केवल योजनाओं की घोषणा से विकास नहीं होत  उन्हें जमीनी स्तर पर लागू करना आवश्यक है।अर्जुन मुंडा ने विश्वास जताया कि जनता स्थिर और सक्षम शासन के लिए आने वाले दिनों में भाजपा पर भरोसा करेगी। परिषदन में स्वागत के बाद वे देवघर के लिए रवाना हुए जहाँ वे भाजपा के प्रमुख कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।